गुरू बनाम टीचर
13 Oct 2020
इं. संजय कुमार त्रिवेदी
कानपुर
151
गुरू व टीचर में अंतर
जो व्यक्ती सिर्फ जानकारी देता है वह है - अध्यापक,
जो उसमें ज्ञान भी जोड़ दे वह है - उपाध्याय,
जो ज्ञान के साथ कौशल भी दे वह है - आचार्य,
जो उक्त के साथ गहरी समझ प्रदान करे उसे है - पंडित,
जो साथ में विवेक भी जोड़ दे वह है - गुरु.
पर,
इन पांचों शब्दों के लिए अंग्रेजी में एक ही शब्द है - टीचर.
हम अपनी भाषागत संपन्नता को छोड़ कर किस दरिद्रता के पीछे भाग रहे हैं !