ईश वंदना
06 Dec 2020
नरेन्द्र कुमार दीक्षित, डायरेक्टर ,जेपीएस,जलेसर
जलेसर
136
ईश्वर
ईश वंदना-है नमन वन्दन तुम्हें
है नमन,वंदन तुम्हें ,तुम चेतना के केंद्र हो |....
वायु जल के अधिपति,तुम नभपति कर्मेन्द्र हो |
तुम सृष्टि के हो सृजन कर्ता,जगत के जगदीश हो |
हो उच्च से भी उच्चतम ,हर काल में अमरेन्द्र हो ||1
है नमन ,वन्दन तुम्हें, तुम चेतना के केंद्र हो "....|
है नमन तुमको कि तुम ,जीवन,क्षरण,चर-बिंदु हो |
हर जीव के हो प्राणपति ,संसार के सर्वेन्द्र हो |
हैं तुम्हीं से सूर्य,शशि ,अम्बुधि,धरा,सुर-वृन्द हो |
भावमय सब भावनाओं में ,तुम्हीं करुणेन्द्र हो ||2
है नमन,वन्दन तुम्हें, तुम चेतना के केंद्र हो "---
-स्वरचित
नरेन्द्र कुमार दीक्षित