Health
Coronavirus से जुड़ी इन चीजों को भूलकर भी न करें Google पर सर्च, नहीं तो होगा नुकसान
<p>ुनियाभर के लोग इस समय गूगल के प्लेटफॉर्म पर कोरोना वायरस से जुड़ी बड़ी-से-बड़ी और छोटी-से-छोटी बातें सर्च कर रहे हैं और इसी चक्कर में कई बार वह गलत दवा खा लेते हैं तो कई बार हैकर्स के शिक
दुनियाभर के लोग इस समय गूगल के प्लेटफॉर्म पर कोरोना वायरस से जुड़ी बड़ी-से-बड़ी और छोटी-से-छोटी बातें सर्च कर रहे हैं और इसी चक्कर में कई बार वह गलत दवा खा लेते हैं तो कई बार हैकर्स के शिकार हो जाते हैं। तो ऐसे में सवाल यह उठता है कि इस वायरस से जुड़ी हमें गूगल पर किस तरह की जानकारी सर्च नहीं करनी चाहिए। आइए जानते है विस्तार से
कोरोना वायरस को लेकर अब तक किसी ने भी आधिकारिक साइट लॉन्च नहीं की है। अगर आप इस वायरस से जुड़ी सही जानकारी हासिल करना चाहते है, तो आप WHO (वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन) की आधिकारिक साइट का सहारा ले सकते है।कोरोना वायरस की होम टेस्ट किट अभी तक बाजार में उपलब्ध नहीं है। अगर आपको लगता है कि आप इस वायरस से संक्रमित है, तो तुरंत सरकार की हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर संपर्क करें। साथ ही आप किसी नजदीकी अस्पताल जाकर भी चेकअप करा सकते है।अगर आप भी कोरोना वायरस की दवाई गूगल पर सर्च कर रहे है, तो ऐसा न करें। क्योंकि इससे आपकी जान को भी खतरा हो सकता है। यदि आपको लगता है कि आप इस वायरस की चपेट में आ गए है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।गूगल के प्लेटफॉर्म पर अधिकतर कोरोना वायरस के इलाज की वीडियो फर्जी हैं। तो ऐसे में इस तरह की वीडियो गूगल पर सर्च न करें। बता दें कि सरकार ने कोरोना वायरस के इलाज को लेकर गाइडलाइन जारी की हैं, जिनको फॉलो करना बहुत जरूरी है।