अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद
02 Aug 2020
Hari Shukla
प्रयागराज। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के मुख्य संरक्षक पं. जुगुल किशोर तिवारी जी द्वारा परिषद के राष्ट्रीय संयोजक पद पर आदरणीय पं. रमेश योगी जी और पं. अभिनव उपाध्याय जी का उत्तर प्रदेश महासचिव के पद पर मनोनयन किया गया है। नियुक्ति के पश्चात राष्ट्रीय संयोजक योगी ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ब्राह्मण समाज को एकजुट करने कर लिए हर क्षेत्र में काम कर रही है। जिसका परिणाम आज ब्राह्मण समाज के सामने दिखाई देने लगा है। परिषद द्वारा शिक्षा,रोजगार एवं चिकित्सा पर जो भी कार्य किये जा रहे हैं उनको और आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा यह प्रयास होगा कि अभी देश के जिन प्रदेशों, जिलों में इकाइयों का गठन नहीं हुआ है वहां सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से शीघ्र ही किया जायेगा।
इस मौके पर पर पं. जेपी मिश्र (मण्डल अध्यक्ष), पं. वीएन मिश्र (मण्डल प्रभारी), पं. बी.के. पांडेय (प्रदेश अध्यक्ष-विधि),पं. राजेश पांडेय(संरक्षक-विधि),पं. प्रमोद शुक्ल (मण्डल सरंक्षक),पं. दीपक मिश्र (मण्डल अध्यक्ष), पं. राजीव पांडेय (नगर अध्यक्ष), पं. के.के. पाठक (विधि), पं. आर. के. तिवारी(सदस्य) ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनायें दीं।