अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद् का राष्ट्रीय सम्मलेन प्रयागराज
13 Feb 2021
अंकित पाठक
यह मात्र राष्ट्रीय अधिवेशन नही था, यह परिषद का एक ऐतिहासिक सम्मेलन था जहाँ मातृ शक्ति ने चारदिवारी से बाहर निकल कर विप्र समाज की रक्षा,स्वाभिमान औऱ सुरक्षा के लिए प्रतिभाग किया। यह महिला मोर्चा के महासागर रूपी स्वरुप का भव्य साक्षात्कार आज हुआ उसमें सोशल मीडिया की अहम भूमिका रही। हमने आपदा में परिषद के लिए अवसर खोजते हुए विशाल महिला मोर्चा खड़ा कर दिया। अधिवेशन में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, दिल्ली, उत्तराखंड से विशाल संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित रही