अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद आगरा
10 Jan 2022
प्रकाश शर्मा
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद आगरा
आज दिनांक 11.01.2022 को परिषद् पदाधिकारी डाॅ चन्दन सिंह शर्माजी के फार्म हाउस "शिव मंगलम फार्म" शमसावाद रोड़ आगरा पर एक विशेष सभा का आयोजन, कोविड नियमों का अनुपालन करते हुए, विशिष्ट एवं मुख्य अतिथि, परिषद के राष्ट्रीय सचिव पण्डित श्री अवधेश कुमार उरमलिया जी द्वारा भगवान श्री परशुराम जी के चित्र पर माल्यापर्ण एवं धूप दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अति विशिष्ट सभा का मंच संचालन परिषद् के जिला प्रवक्ता व वरिष्ठ समाजसेवी पण्डित अशोक कुमार शर्मा द्वारा किया गया सभा में पण्डित प्रकाश चन्द्र शर्मा, पण्डित अशोक कुमार शर्मा, पण्डित नरेन्द्र कुमार रावत, पण्डित अमरदीप कौशिक, पण्डित डाॅ चन्दन सिंह शर्मा, पण्डित श्याम सलौने बशिष्ठ, पण्डित सन्तोष कुमार शर्मा, डाॅ श्रीमती संगीता लवानियां सहित अन्य विभिन्न उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा समाज हितार्थ अपने अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं सुविचार प्रकट किये।
प्रदेश उपाध्यक्ष पण्डित प्रकाश चन्द्र शर्मा द्वारा परिषद के सप्त संकल्प दोहराने के साथ बताया कि परिषद प्रमुख संरक्षक माननीय् पण्डित श्री जुगुल किशोर तिवारीजी IPS द्वारा परिषद को संस्थापित कर समय समय पर उच्च मार्गदर्शन कर आज इस मुकाम पर ला दिया है कि आज परिषद् भारत ही नहीं विश्व का सबसे विशाल एवं प्रभावी ब्राह्मण हितकारी संगठन बन दिनों दिन उन्नति के मार्ग पर प्रशस्त हो रहा है। परिषद की भारत में ही नहीं कई अन्य विभिन्न देशों में भी कार्यकारिणी गठित हो सुचारु रुप से उत्कृष्ट कार्य चल रहा है।
परिषद् के राष्ट्रीय सचिव ओजस्वी वक्ता, विशिष्ट अतिथि माननीय् पण्डित श्री अवधेश कुमार उर्मिलियाजी द्वारा समाज को सुदृढ़ता के साथ संगठित करने, आज के परिवेश में ब्राह्मणबन्धुओं की स्थिति, परिषद के द्वारा समाज के उत्थान हेतु किये जा रहे कार्यों व विशिष्ट योगदान एवं ब्राह्मण समाज के बर्चस्व को कायम रखने हेतु किये जाने वाले आवश्यक कर्तव्यों के सम्बन्ध में विस्तृत रुप से वर्णित किया गया।
सभा के उपरान्त सभी बिप्र बन्धुओं द्वारा अति रुचिकर प्रभु प्रसाद-भोजन ग्रहणकर आनन्दित भाव से स्वयं को धन्य एवं गौरवान्वित अनुभव किया।
सभा में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों द्वारा पण्डित डाॅ चन्दन सिंह शर्मा के फार्म हाउस स्थित गौशाला जिसमें उच्च कोटि की 12 गायें व उनकी 14 बछिया/बछडों का पालन कर सेवा कार्य किया जा रहा है, का दर्शन/अवलोकन किया गया ।
सभा में पं प्रकाश चन्द्र शर्मा, पं नरेन्द्र कुमार रावत, पं अजय शर्मा, पं डा श्री राम शर्मा, पं डाॅ चन्दन सिंह शर्मा, पं अशोक कुमार शर्मा, पं श्याम सलौने बशिष्ठ, पं प्रदीप कुमार दुबे, पं राकेश दुबे, पं सन्तोष कुमार शर्मा SBI, पं गोविन्द राम पाण्डे, पं राजवीर शर्मा, पं सन्तोष कुमार शर्मा केनरा बैंक, पं हरिओम शर्मा, पं दिनेश दुबे, पं अशोक दुबे, पं शिव प्रकाश दुबे, पं अशोक लवानियां, पं अमर दीप कौशिक, पं कृष्ण कान्त रावत, पं प्रदुमन गौतम, पं कुलदीप शर्मा, पं शम्भू चतुर्वेदी, पं श्रीमती डाॅ संगीता लवानियां, पं श्रीमती कृष्णा दत्ताचार्य डाॅ श्रीमती निर्मला एवं अन्य पदाधिकारी प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।