"ॐ जामदग्न्याय विद्महे महावीराय | धीमहि तन्नः परशुराम: प्रचोदयात् ||"

समाचार
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद कटनी के तहसील बहोरीबंद में संगोष्ठी

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद कटनी के तहसील बहोरीबंद में संगोष्ठी

24 Sep 2021 अवधेश उरमलिया

आज अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद तथा लोकल समाज जिला कटनी की संगोष्ठी बहोरीबंद पिपरिया कुआं में आयोजित हुई जिसमें आसपास गांव के ब्राह्मण बंधु तथा जबलपुर सिहोरा कटनी सभी जगह के ब्राह्मण बंधु उपस्थित हुए एवं सर्वप्रथम परशुराम तथा बजरंगबली जी का पूजन हुआ तत्पश्चात राष्ट्रीय सचिव पंडित अवधेश उरमलिया जी, जिला कटनी उपाध्यक्ष पंडित राकेश मिश्रा जी, जिला कोषाध्यक्ष पंडित दिनेश दुबे जी आदि का शाल श्रीफल से सम्मान हुआ, संगठन के उद्देश्यों को बताया गया संगठन आने वाली पीढ़ी और अपने बच्चों के लिए क्या कर रहा है यह सब बताया गया आज की स्थिति को देखते हुए संगठन क्या स्टेप ले रहे हैं बताए गए साथ ही साथ अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के तत्वाधान में 24 अक्टूबर दिन रविवार को झिंझरी कटनी में निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन हो रहा है यह जानकारी आसपास के समस्त गांव में दी गई तथा आगामी 17 अक्टूबर को बहोरीबंद तहसील में एक वृहद संगोष्ठी का आयोजन होना है इसकी घोषणा की गई साथ ही साथ संगोष्ठी में तहसील कार्यकारी अध्यक्ष पंडित जयकिशन पप्पू उपाध्याय जी की नियुक्ति की गई इस दौरान उपस्थित ब्राह्मण बंधुओं में तहसील अध्यक्ष पंडित दिनेश तिवारी जी, पंडित संजय पांडे जी पंडित श्री मथुरा प्रसाद तिवारी, पंडित राजुल तिवारी पंडित सिंह निरंजन प्रसाद दुबे पंडित श्री आनंद उपाध्याय पंडित श्री शीतल दुबे, पंडित श्री नागेंद्र परोहा पंडित श्री राकेश गर्ग पंडित कृष्ण कुमार तिवारी, संतोष पांडे जी राम जी गर्ग जी, पूर्व विधायक पंडित शुक्ला जी, प्रोफेसर साहब बहुत सारे ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे। अंत में परशुराम के नारे लगाकर उद्बोधन हुआ।

साझा करें: