अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की जनपद इकाई का सराहनीय प्रयास
13 Feb 2020
पंडित यदुनंदन पांडेय
गोंडा जनपद में सड़क दुर्घटना से मृतक परिवार के सहयोग में आया परिषद
मृतक का नाम- दिवाकर पाण्डेय
पिता का नाम-सरजू प्रसाद पाण्डेय
दोनों आँखों से जन्मजात अन्धता
पत्नी 24 वर्षीय-चार माह का शिशु!!
स्वर्गीय-श्री पाण्डेय जनपद गोंडा में एक किसान मिल स्टोर पर कार्यरत थे दूकान से छुट्टी कर 8 बजे दुकान से निकलते ही एक तेज रफ़्तार DCM की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गयी..मिल स्टोर मालिक श्री संजय पाण्डेय जी द्वारा अंतिम संस्कार से लेकर हर स्तर से मदद पहुँचाई गयी दिवाकर के आश्रित परिवार और असहाय पिता के जीवन यापन हेतु उचित हर्जाना दिलाये जाने के प्रयास में परिषद द्वारा बैठक कर यथा सम्भव सहयोग के लिए विमर्श किया गया इस प्रकरण में दर्ज FIR की विवेचना कर रहे SI श्री ओझा जी से मुलाक़ात कर पारिवारिक संवेदना से जोड़ा गया,श्री ओझा जी ने सहृदयता से सभी का स्वागत किया और उन्होंने अपने स्तर की समस्त अपेक्षाओं के प्रति पूर्णता आश्वस्त किया है।
शेष जहां भी हम सभी की आवश्यकता होगी उक्त परिवार का भरपूर सहयोग किया जाएगा।