अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद गोष्ठी आगरा
06 Feb 2021
संजय सरैया एडमिन मध्य प्रदेश जिला मीडिया प्रभारी जबलपुर
दिनांक 07.02.2021 को पं. सुरेश चन्द्र दुबे जी के बगदा, बरौली अहीर, आगरा स्थित फार्म हाउस श्री छत्रपाल दुबे मैरिज होम, पर भगवान श्री गणपति महाराज का ध्यान कर महर्षि श्री परशुराम भगवान की फोटो पर पं. श्री दुबे परिवार द्वारा माल्यापर्ण कराकर, एक भव्य सभा का आयोजन किया गया।
सर्व प्रथम परिषद प्रमुख माननीय पं. श्री जुगुल किशोर तिवारी जी (IPS) के सफल, कुशल व उत्कृष्ट मार्ग निर्देशन में परिषद के द्वारा समाज के लिए किये जा रहे अति महत्वपूर्ण, गौरवपूर्ण व गरिमामयी कार्यों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। सभा में उपस्थित सभी महानुभावों द्वारा सप्त सूत्रीय संकल्पों का उच्च स्वर में उच्चारण कराकर, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद का आकर्षक मैडल (स्मृति चिन्ह) पहनाकर पं. सुरेश चन्द्र दुबे जी व जिलाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र शर्मा द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया।
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) पं. डाॅ संगीता शर्मा का अभिनन्दन व सम्मान किया गया
सभा में उपस्थित लगभग 85 बन्धुओं/बहिनों में से अनेक महानुभावों द्वारा समाज हितार्थ व देश के उत्थान हेतु अति महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर किये विचारों पर प्रभावी एवं सकारात्मक चर्चा की गई। उपस्थित महानुभावों ने परिषद के उद्देश्यों व किये जा रहे कार्यों की विशेष रुप से सराहना की।
सभा के विसर्जन उपरान्त समस्त बन्धुओं/बहिनों द्वारा बहुत ही स्वादिष्ट भोजन/प्रसाद ग्रहण कर प्रभु कृपा का लाभ प्राप्त कर जीवन सार्थक बनाया।
समय निकालकर सभा में उपस्थिति दर्ज करा, उत्तम विचार प्रदान करने हेतु सभी आत्मीयजनों का सादर सह्दय धन्यवाद व साधुवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष द्वारा किया गया।
शुभेच्छु
प्रकाश चन्द्र शर्मा 🙏
जिलाध्यक्ष ABBEP आगरा