"ॐ जामदग्न्याय विद्महे महावीराय | धीमहि तन्नः परशुराम: प्रचोदयात् ||"

समाचार
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जिला सागर की बैठक संपन्न

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जिला सागर की बैठक संपन्न

24 Jun 2021 पं धीरेन्द्र चौबे प्रचारक
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक संपन्न बंडा। शुक्रवार की शाम को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की बैठक राम मंदिर नया मुहल्ला बंडा में हुई। बैठक में एकता परिषद की सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई जिसमें परिषद के प्रदेश प्रचारक धीरेंद्र चौबे, दमोह जिलाध्यक्ष श्यामा चरण पटेरिया, जिला महा मंत्री दमोह बाल मकुंद मिश्रा , राम नारायण गर्ग सहित अन्य लोगो ने अपने विचार रखे। बैठक में बताया गया परिषद पूरे भारत देश मे समाज के हित में कार्य कर रहा है। परिषद का उद्देश्य है कि सभी एक सूत्र में बंधे रहे और यह सूत्र इतना मजबूत हो कि यह एकता आने वाली पीढ़ियों में भी बनी रहे। परिषद में राजनैतिक पद वालो को पदाधिकारी नहीं बनाया जाता है केवल उन्हें सदस्य बनाया जाता है। जिससे परिषद में किसी दल की राजनैतिक छाप न पड़े। साथ ही गरीब ब्राह्मण बच्चों को निशुल्क शिक्षा एवं प्रतिभाशाली बच्चों को कक्षा 9 वीं से लेकर 12वीं तक छात्रवृत्ति दी जा रही है बैठक में जिला सयोजक शिवकुमार तिवारी, जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा अमित तिवारी (खुशबू ट्रेवल्स )अवधेश शर्मा, सूर्य कुमार दुबे कैलाश प्रसाद मिश्रा प्रेम नारायण मिश्रा मनीष दीक्षित शरद मिश्रा सुमित मिश्रा राहुल तिवारी प्रभात तिवारी शिवप्रसाद बिल्थरे शंभू शरण तिवारी स्वामी प्रसाद दुबे श्याम करवरिया मुकेश मिश्रा सहित अन्य विप्र बंधु उपस्थित थे ।
साझा करें: