"ॐ जामदग्न्याय विद्महे महावीराय | धीमहि तन्नः परशुराम: प्रचोदयात् ||"

समाचार
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद  टीकमगढ  जिले की बैठक सपन्न हुई

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद टीकमगढ जिले की बैठक सपन्न हुई

05 Jul 2021 पं धीरेन्द्र चौबे प्रचारक
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जिला शाखा टीकमगढ़ की बैठक दिनांक 4.7.21 दिन रविवार को सम्पन्न हुई जिसमे प्रांतीय प्रचारक पं धीरेन्द्र चौवे एवं चनपुरिया जी अतिथि के रूप मे उपस्यित रहे।उन्होंने परिषदं की गतिविधियों एवं भविष्य की गतविधि् के बारे मे विस्तार सै अवगत कराया गया। जिला संयोजक पं. ओ.पी.दीक्षित जी ने बैठक मे सभी परिषद पदाधिकारी एवं सदस्यों को परिषद का विस्तार ग्रामीण क्षेत्र तक करने का संकल्प दोहराया,एवं शीध्र ही जिला परिषद की सदस्य संख्या 1000 करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। पं राजेंद्र मिश्रा जिला अध्यक्ष ने परिषद के सभी प्रकोष्ठों मे नियुक्ति करने के लिये योग्यतम प्रस्ताव परिषद के समक्ष प्रेषित करने के लिये सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों निर्देशित किया गया।एवं परिषद की जिला शाखा का खाता बैक मे खोले जाने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक के अंत मे वैश्विक कोविड 19 बिमारी के चलते जिला टीकमगढ से जो लोग असमय साकेत धाम प्रस्थान कर गये है।उनको सादर विनम्र श्रद्धांजलि 💐💐💐अर्पित की गई। पं मनोज नायक द्रारा बैठक मे उपस्थित सभी अतिथिय़ो पदाधिकारी एवं सदस्यों का का आभार व्यक्त किया गया।
साझा करें: