"ॐ जामदग्न्याय विद्महे महावीराय | धीमहि तन्नः परशुराम: प्रचोदयात् ||"

समाचार
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद पन्ना की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न ह

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद पन्ना की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न ह

10 Jul 2021 पं धीरेन्द्र चौबे प्रचारक
*अखिलभारतीय ब्राम्हण एकता परिषद की जिला बैठक सम्पन्न* ------------------------------------------👇 आज अखिलभारतीय ब्राम्हण एकता परिषद की जिला बैठक गौतम कोचिंग सेंटर पन्ना के सभाकक्ष में अपने तय कार्यक्रम के तहत निर्विघ्न सम्पन्न हुई,बैठक की शुरूवात भगवान परशुराम के चित्र पर पूजन-अर्चन के साथ प्रारंभ हुई |बैठक में जिले सहित समस्त तहसील,व्लॉकों से आये हुए परिषद के दायित्वान विप्र वंधुओं ने परिषद की सामाजो -पयोगी बहु उद्देश्य पूर्ण कार्ययोजनाओं पर अपने-अपने स्वविचार विस्तार से रखे,बैठक में परिषद को लेकर उपजे समस्त शंकाओं का समाधान आदरणीय परिषद के प्रदेशाध्यक्ष महोदय पं.श्री एस के.चनपुरिया जी द्वारा किया गया | बैठक के पश्चात कुछ स्थानों में परिषदीय परिवर्तन कर नवीन दायित्वों का चयन कर उनकी घोषणा भी की गई,जिसमे सर्वप्रथम *अजयगढ तहसील अध्यक्ष के रूप में पं दादूराम मिश्रा जी* को नियुक्त किया गया...वही शिक्षाप्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष गुनौर में *पं.एल.बी.शर्मा जी को नियुक्त किया गया है*,साथ ही अजयगढ तहसील युवाप्रकोष्ठ के रूप में *पं.रोहित चतुर्वेदी जी* को एवं *कु मनोरमा गर्ग* को सिमरिया तहशील अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ *मनोनीत किया गया।* आज की बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेशाध्यक्ष पं.एस.के.चनपुरिया जी,परिषद के संरक्षक पं.आर.डी.शुक्ला जी,जिलाध्यक्ष पं.कृष्णा मिश्रा जी,जिलासंयोजक पं.संदीप चौरहा जी,जिलाध्यक्ष शिक्षाप्रकोष्ठ पन्ना पं.विनोद अवस्थी जी जिला अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ पं रवि तिवारी, संयोजक पं विवेकानंद व्यास।गुनौर तहसील अध्यक्ष पं.पुरूषोत्तम तिवारी जी,सैमरिया तहसील अध्यक्ष पं.अनिल दीक्षित जी,अजयगढ शिक्षाप्रकोष्ठ अध्यक्ष पं.सुशील पान्डे जी,परिषद के सचेतक सदस्य पं.प्रवीण पान्डे जी,जिलाकोषाध्यक्ष पं.सोमेश मिश्रा जी,सहसचिव पं.राजेश अवस्थी जी,डॉ.अशोक शर्मा जी,जिलामहामंत्री पं.अयोध्याप्रसाद त्रिपाठी जी,जिलाप्रचारक पं.धीरेन्द्र चौवे जी,कार्यवाहक गुनौर अध्यक्ष पं.धीरेन्द्र मिश्रा जी,युवाप्रकोष्ठ जिलासंयोजक पं.विवेकानंद व्यास जी,महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पं रिचा दुबे संयोजक पं कल्पना चनपुरिया, बहन पं.मीना तिवारी जी सहित परिषद के सैकडो विप्र सदस्यगण उपस्थित रहे | *निवेदक* पं.कृष्णा मिश्रा(जिलाध्यक्ष) *ABBEP-पन्ना*
साझा करें: