अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद पन्ना की जिला कार्यसमति की बैठक सम्पन्न
17 Jan 2021
संजय सरैया ( जिला मीडिया प्रभारी )अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जबलपुर
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जिला कार्य समिति की बैठक आज शहर के प्रतिष्ठ शिक्षण संस्थान मदर कान्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल के सभाकक्ष मे प्रदेश सचिव पंडित राम लखन तिवारी के मुख्य आतिथ्य मे एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश संयोजक (प्रबंध / अनुशासन प्रकोष्ठ )/सचिव पंडित एस कुमार चनपुरिया के व पंडित राम अवतार पाठक वही अध्यक्षता मात्र्शक्ति नारिस्वरूपा शिक्षाविद पंडित श्रीमति सरोज मिश्रा जी की गरिमामयी उपस्थिती मे विधिवत सम्पन्न हुई इस बैठक मे पन्ना जिले के अध्यक्ष महोदय सहित जिले की समस्त तहसीलो की जिला अध्यक्ष और भारी संख्या मे विप्र बंधु/बहने उपस्थिथ रहे बैठक मे परिषद की कार्ययोजनाओ पर विस्तार से चर्चा की गयी ,और पन्ना जिला अध्यक्ष द्वारा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किए गए बैठक के दौरान जय श्री परशुराम के नारो से पूरा सभास्थल गुंजायमान हो गया इसके बाद शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंडित विनोद अवस्थी द्वारा बैठक मे पधारे सभी सम्मानीय सदस्य एवं जिले ,तहसील से उपस्थिथ समस्त विप्र बंधुओ का अभार व्यक्त किया गया !