"ॐ जामदग्न्याय विद्महे महावीराय | धीमहि तन्नः परशुराम: प्रचोदयात् ||"

समाचार
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद महिला इकाई अशोकनगर के नेतृत्व में मनाया गय

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद महिला इकाई अशोकनगर के नेतृत्व में मनाया गय

20 Jun 2021 पं धीरेन्द्र चौबे प्रचारक
योग दिवस के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिसद द्वारा अशोक नगर जिले में बाह्मण धर्मशाला दुबे कॉलोनी में योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परशुराम भगवान् की पूजन से हुई। सभी बहनों एवं बच्चों को योग अभ्यास 10 साल की बेटी गौरी नायक (जो रोप मलखंब में कई बार पुरस्कार से सम्मानित हुई है) ने करवाया। इस अवसर पर परिसद की सदस्य बहने - कल्पना नायक, नीतू दुबे, अभिलाषा शर्मा, मीनू दुबे, अंजना दुबे, नम्रता नायक, कमलेश दुबे, रानी दुबे, अर्चना उपाध्याय, शिवानी कौशल, भूरक्षा तथा अन्य कई बच्चे उपस्थित रहे। योग की महत्ता को देखते हुए प्रतिदिन सभी के लिए निःशुल्क ओनलाइन योगाभ्यास दिया जाने का भी निर्णय लिया गया। इसके साथ ही संगठन की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। श्रीमती पूजा दुबे जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिसद अशोक नगर।
साझा करें: