अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद महिला प्रकोष्ठ द्वारा हरियाली अमावस्या हर
07 Aug 2021
पं धीरेन्द्र चौबे प्रचारक
!! *अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की महिला प्रकोष्ठ द्वारा हरियाली अमावस्या/ हरियाली तीज मनाया गया--*!!
महिलाएं आगे बढ़कर समाज का उत्थान कर रहीं हैं--
*अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद महिला प्रकोष्ठ इकाई छतरपुर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में यह महिलाएं उपस्थित रहीं-*
भुवनेश्वरी पाठक संरक्षक, उर्मिला पांडे, अर्चना शुक्ला,नम्रता शुक्ला प्रदेश संयोजक, रश्मि रिछारिया जिलाध्यक्ष, दीप्ति पांडे, धीरज मिश्रा, अंशु त्रिवेदी, जय श्री चतुर्वेदी, माया अरविंद त्रिपाठी, श्रद्धा दुबे, रंजना मिश्रा, बंदना अश्वनी दुबे, संयोगिता शर्मा, प्रियंका द्विवेदी, मंजूलता शर्मा, सहित महिलाएं उपस्थित रही तो वहीं मंच का संचालन कवि अभिषेक अरजरिया द्वारा किया गया।
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद महिला प्रकोष्ठ द्वारा पन्ना रोड पर स्थित ओम साईं राम होटल में हरियाली अमावस्या एवं हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस उपलक्ष्य में ब्राह्मण महिलाओं को बिना किसी अन्य जाति का विरोध किए बिना अपनी जाति का उत्थान समस्या, समाधान,समरसता को बनाए रखने के लिए महिलाओं को एकता के सूत्र में बांधने तथा घर बैठे ही सोशल मीडिया से जुड़ने तथा अपनी आवाज को बुलंद करने के लिए जागरूक किया गया है, तो वही स्वर कोकिला बुंदेलखंड की शान उर्मिला पांडेय ने अपनी गायकी से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए, जिस कार्यक्रम में सतना जिले की जिला अध्यक्ष करूणा जी एवं पन्ना जिले के जिला अध्यक्ष रिचा दुबे, संयोजिका कल्पना चंदपुरिया का सम्मान उनके समाज के प्रति उत्तम कार्य किए जाने पर सम्मान किया गया।