अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ( महिला मोर्चा ) ने आयोजित किया विचारमंथन
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की महिला शाखा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से विचारमंथन का आयोजन किया गया जिसमे परिषद की महिला इकाई ने विप्र बंधुओं के सर्वांगीण विकास के लिए सामाजिक-सांस्कृतिक ,आर्थिक,राजनीतिक, शैक्षिक एवं रचनात्मता आदि पहलुओं पर व्यापक विचार विमर्श किया एवं निम्नलिखित विषयों पर निर्णय लिए गए -
1.जरुरतमंद विप्र परिवारों को जिला कार्यकारिणियों द्वारा सरकारी योजनाओं, कार्यक्रमों का लाभ दिलाया जायेगा I
2.बच्चों में रचनात्मक प्रवृति विकसित करने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसे नृत्य, गायन, चित्रकारी, निबंध प्रतियोगिताएं आदि आयोजित कराई जाएगी I
3.जिन विप्र बन्धुओं के अपने व्यापार /संस्थायें संचालित हो रही उनमें विप्र बंधुओ को रोजगार दिलाने का आग्रह किया जायेगा I
4.9-12 क्लास तक के विप्र बच्चों को परिषद की ओर से निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।
5.शीर्ष नेतृत्व पर पूर्ण आस्था व्यक्त करते हुए उनको पूर्ण समर्थन दिया जायेगा I
6. जो लोग विप्र एकता के लिए कार्य कर रहे है उनकी सार्वजनिक रूप से जिला कार्यकारिणी द्वारा उत्साहवर्धन एवं प्रशंसा की जाएगी I
7.सभी बहनें घर में इष्ट भगवान श्री परशुराम जी का चित्र रखेंगी एवं परिषद का id कार्ड प्रिंट कराके उसे मीटिंग आदि में गले में धारण करेंगी I
8.सभी बहनें मेरा Abbep कोष बनाएंगी एवं प्रतिदिन एक रुपया का संचय उसमे करेगी। जो ज्यादा क़र सकती वह अपने सामर्थ्यनुसार करेगी।
मीटिंग में सभी सदस्यों ने ब्राह्मणों की हो रही प्रतिदिन हत्याओं का विरोध दर्ज कराया और सरकार से अपराधियों को सजा देने की मांग की।मीटिंग का संचालन उत्तर प्रदेश प्रवक्ता ममता शुक्ला जी द्वारा सम्पन्न किया गया I मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव पं रेनू पाठक जी ने परिषद के विस्तार हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए I मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए पं अर्चना तिवारी (उत्तर प्रदेश अध्यक्ष) जी ने सम्मलित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं बताया कि परिषद विप्र समाज को सशक्त करते हुए सामाजिक सौहार्द एवं समरसता को कायम करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी प्रभावपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। मीटिंग में राष्ट्रीय महासचिव पं रेनू पाठक, पं अर्चना तिवारी अध्यक्ष उत्तर प्रदेश , राका तिवारी प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम बंगाल, ममता शुक्ला प्रवक्ता उत्तर प्रदेश, नम्रता शुक्ला प्रदेश संयोजक मध्य प्रदेश,प्रतिमा पाठक सचिव पश्चिम बंगाल, रेनू पाठक प्रदेश संयोजक पश्चिम बंगाल, प्रतिमा पाण्डेय जिलाध्यक्ष गाजियाबाद, डॉ नीलम तिवारी जिलाध्यक्ष छतरपुर, नीतू आचार्य जिलाध्यक्ष नरसिंघपुर, प्रभा पाण्डेय जिलाध्यक्ष हरिद्वार, अंजू पाण्डेय, जिलाध्यक्ष भाटापारा, ममता द्विवेदी जिलाध्यक्ष हमीरपुर, अंजनी तिवारी , स्मिता त्रिपाठी, किरण मिश्रा, यामिनी शर्मा जयश्री चतुर्वेदी, रश्मि रिछारिया, संध्या शुक्ला, प्रतिमा पाठक, चंचला शुक्ला, संगीता चतुर्वेदी, विशाखा चतुर्वेदी, सुनीता तिवारी, संगीता चतुर्वेदी आदि अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद परिवार की बहनें सम्मलित हुई I