"ॐ जामदग्न्याय विद्महे महावीराय | धीमहि तन्नः परशुराम: प्रचोदयात् ||"

समाचार
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद लखीमपुर

अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद लखीमपुर

13 Mar 2020 पं.नितिन पांडे
कल शाम अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद लखीमपुर का होली मिलन समारोह स्थानीय पंजाबी रसोई में आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में विप्र समाज के लोगों ने प्रतिभाग किया।परिषद के जिला संयोजक पंडित अनिल शुक्ल जी ने आये हुए अतिथियों का स्वागत किया, विशिष्ट आमन्त्रित अतिथि के रूप में बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पंडित श्री राजकुमार त्रिवेदी, पूर्व प्रवक्ता धर्म सभा इंटर कालेज श्री शिवाकांत मिश्र, पूर्व प्राचार्य श्री डॉ दयानंद शुक्ल जी ,एवं आदरणीय पंडित दीपक वाजपेयी जी उपस्थित रहे आप सभी का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद परिषद परिवार को प्राप्त हुआ।कार्यक्रम का संचालन डॉ निमेष शुक्ल ने किया।अनेक छोटे छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।परिषद के द्वारा सभी बच्चों का प्रोत्साहन किया गया।महिला संयोजिका श्रीमती सुनीता शुक्ला जी के द्वारा समस्त महिला मंडल सहित भगवान परशुराम का पूजन किया गया।कार्यक्रम का समापन महासचिव डॉ निमेष शुक्ल के द्वारा आभार प्रदर्शन एवं सभी सदस्यों के द्वारा रंगोत्सव एवं सहभोज के साथ हुआ। महासचिव डॉ निमेष शुक्ल/अध्यक्ष-पं.नितिन पांडे
साझा करें: