अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद विशाल विप्र सम्मेलन सिगरौली
06 Feb 2021
संजय सरैया एडमिन मध्य प्रदेश जिला मीडिया प्रभारी जबलपुर
*सिंगरौलिया में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद का विशाल विप्र सम्मेलन हुआ संपन्न*
---------------------------------------------------------------------
सिंगरौली :- सिंगरौली जिले के सिंगरौलिया ग्राम में आज अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के द्वारा विशाल विप्र सम्मेलन करवाया गया।
इस कार्यक्रम में एकता परिषद के प्रदेश संयोजक पंडित श्री अवधेश उरमलिया मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पंडित श्री राज द्विवेदी संभागीय प्रभारी रहे
इस कार्यक्रम में जिले के कई गणमान्य व्यक्तियों की भी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम पंडित संजय दुबे के द्वारा करवाया गया जिसमें हजारों की संख्या में विप्र बंधु उपस्थित रहे और ब्राह्मणों को एक करने के लिए अपने अपने विचार रखे अवधेश उरमलिया ने अपने संबोधन में कहा कि ब्राह्मण किसी भी जाति या धर्म का विरोधी नहीं है,हम गरीब वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं।
अपने सम्बोधन में उन्होंने परिषद के उद्देश्य को बताते हुये,ज्यादा से ज्यादा लोगों को परिषद से जुड़ने की अपील की।
संभागीय प्रभारी कैप्टन राज द्विवेदी ने भी कहा कि हम किसी के विरोधी नहीं लेकिन हमारे खिलाफ षडयन्त्र करने वालों के हम खिलाफ हैं।
प्रदेश संरक्षिका विजय लक्ष्मी शुक्ला ने अपने उद्बोधन में ब्राह्मणों का इतिहास और सिंगरौली के धरती के इतिहास के बारे में बताया।
इस कार्यक्रम का संचालन पंडित चन्द्रिका प्रसाद पाण्डेय द्वारा किया गया। पंडित श्री जीतेंद्र द्विवेदी जी संभगीय संयोजक
पं. इंद्र गोपाल मिश्रा जिलाध्यक्ष रीवा,उमा मिश्रा जिलाध्यक्ष रीवा महिला प्रकोष्ठ,पं.प्रवीण शुक्ला,पं.रूपेश पाण्डेय (सरपंच डिग्घी) ,डी.डी.मिश्रा,इंद्रेश पाण्डेय और कई ब्राह्मणों ने अपने अपने विचार रखे और गरीब ब्राह्मणों की शिक्षा,रोजगार,और नशा मुक्ति के लिए अपनी अपनी बातों को रखा।
कार्यक्रम में सिंगरौली के जाने माने कलाकार अशोक पाण्डेय भी अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे और अपनी प्रस्तुति दिये।
उन्होंने कहा कि हम उसी देवगन की बात करते हैं लेकिन आज जिस तरह से ब्राह्मणों के साथ भेदभाव कर रही है वह बिल्कुल ही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश संयोजक पंडित अवधेश कुमार उरमलिया, प्रदेश संरक्षिका विजय लक्ष्मी शुक्ला, संभागीय प्रभारी कैप्टन राज द्विवेदी,जिला अध्यक्ष रीवा इंद्र गोपाल मिश्रा, जिला अध्यक्ष रीवा महिला प्रकोष्ठ श्रीमती उमा मिश्रा, सिंगरौली जिले के जिला अध्यक्ष पंडित प्रवीण शुक्ला सिंगरौली जिले के जिला संयोजक पण्डित रामबहोर द्विवेदी,युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आनंद पाण्डेय,और सभी मण्डलो के पदाधिकारी और हजारों की संख्या में ब्राह्मण उपस्थित रहे।