अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद संत कबीर नगर की इकाई सहयोग के लिए आगे आई
13 Feb 2020
पंडित यदुनंदन पांडेय
तुलसी पंक्षी के पिये घाटे न सरिता नीर।
धर्म किये धन ना घटत है, जो सहायक होते रघुवीर।।
आज दिनांक 14/ 2 /2020 को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जिला संतकबीर नगर काली मंदिर के पास पंडित प्रमोद मणि त्रिपाठी जी के आवास पर विप्र समाज में सामाजिक सरोकार के लिए जीने वाले व्यक्तियों से एक भावुक विनम्र अपील की गई
विषय:- डूहीया बरगाह के निवासी संजय मिश्रा आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या कर लिया जिसकी बड़ी बहन की शादी की तिथि निर्धारित है हम लोगों का मानवीय एवं नैतिक कर्तव्य बनता है कि अपने ब्राह्मण समाज के इस परिवार को बचाने के साथ बेटी की शादी संपन्न कराने हेतु परिषद की एक बैठक आहूत की गई है जिसकी अध्यक्षता पंडित अशोक तिवारी अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद संत कबीर नगर द्वारा संपन्न हुई