अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद
04 Aug 2020
Hari Shukla
लखनऊ। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की केन्द्रीय संचालन समिति के प्रमुख पं. श्याम शुक्ला ने महासचिव पं. अरविन्द शुक्ला की अनुशंसा पर पं. भाष्कर दुबे, बटलर पैलेश कालोनी, जोपलिंग रोड, लखनऊ को परिषद का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। नियुक्ति के पश्चात दुबे जी ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद में मीडिया प्रभारी के रूप में ब्राह्मण समाज को एकजुट करने करने के लिए कार्य करूंगा और सभी कार्यकर्ताओं का समाज में बन्धुत्व की भावना हेतु सहयोग किया जायेगा।
इस मौके पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पं. हरि शुक्ला सहित अन्य सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने शुभकामनायें दीं।