"ॐ जामदग्न्याय विद्महे महावीराय | धीमहि तन्नः परशुराम: प्रचोदयात् ||"

समाचार
अ.भा.ब्रा.ए.प. ने आईएएस अधिकारी को  किया सम्मानित

अ.भा.ब्रा.ए.प. ने आईएएस अधिकारी को किया सम्मानित

03 Aug 2020 Pt.Devesh K. Bhardwaj

हरिद्वार,4अगस्त 2020। आज अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद उत्तराखण्ड के पदाधिकारियों द्वारा नगर आयुक्त आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी का नैनीताल सीडीओ पद पर स्थानान्तरण होने पर उनके हरिद्वार नगर निगम स्थित आवास पर प्रशस्ति पत्र, रूद्राक्ष माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पं.मनोज गौतम ने कहा कि श्री भण्डारी ने हरिद्वार के आयुक्त पद पर रहते हुए बड़ी ईमानदारी से कार्य किया है। परिषद के प्रदेश संयोजक ने कहा कि आज के समय में बहुत कम अधिकारी होते हैं जो अपने दायित्व का निर्वाह ईमानदारी पूर्वक करते हैं। परिषद के संरक्षक पं.राजेश शर्मा ने श्री भण्डारी को नैनीताल का मुख्य विकास अधिकारी बनने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निष्ठा से कार्य करने वाले अधिकारी की हर जगह आवश्यकता होती है और वह जहां भी कार्य करता है वहां जनता में अपनी छाप छोड़ जाता है उनके द्वारा हरिद्वार में किये गये कार्यों की सराहना की। इस मौके पर परिषद के जिला महामंत्री पं.विकास शर्मा, पं. युगुल किशोर पाठक, पं. सिद्धार्थ कौशिक, दीपेश गर्ग उपस्थित थे।

साझा करें: