"ॐ जामदग्न्याय विद्महे महावीराय | धीमहि तन्नः परशुराम: प्रचोदयात् ||"

समाचार
अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले पर कड़ी कार्यवाही की मांग

अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले पर कड़ी कार्यवाही की मांग

07 Dec 2021 पण्डित विराग पाण्डेय
कांग्रेसी नेता ने ब्राह्मण समाज के लिए सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक बात,ब्राह्मण समाज पहुंचा थाने कडी कार्यवाही की की माँग ------------------------------------------------------------------------- विराग पाण्डेय की रिपोर्ट सिंगरौली:- जिले में आज अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के पदाधिकारियों ने कांग्रेसी नेता राम शिरोमणि शाहवाल के द्वारा फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर की गई थी जिसमें उत्तर प्रदेश के एक ब्राह्मण नेता की बेटी व सिंगरौली जिले के एक साहू समाज के बेटे की शादी को लेकर बधाइयां दी गई थी जिसमें राम शिरोमण शहवाल ने लिखा कि ब्राह्मण समाज की बेटी व साहू समाज के रोटी और बेटी का संबंध हो जाने पर बहुत-बहुत बधाइयां दी थी इसी मुद्दे के विरोध में ब्राह्मण समाज के लोगों ने मल्हार पार्क में बैठक की जिसमें ब्राह्मण नेताओं ने कहा कि राम शिरोमण शाह ने पूरे समाज को इस तरह के मुद्दे पर जुड़ा है जो गलत है उसकी भावना गलत थी वह व्यक्तिगत बधाई ना दे कर सिंगरौली के ब्राह्मणों के बारे में बोला है इस बैठक व ज्ञापन में ब्रह्मण एकता परिषद के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे सभी लोग थाने में पहुंचे व कांग्रेसी नेता राम शिरोमणि शाहवाल के खिलाफ समाज में वैमनस्य पैदा करने के विरोध में ज्ञापन दिया साथ ही कोतवाली थाने के सामने धरना भी दिया कोतवाली प्रभारी द्वारा आश्वासन दिए जाने पर आंदोलन स्थगित किया ।
साझा करें: