आज अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद् जिला कटनी के ग्राम कन्हवारा में बजरंगब
04 Sep 2021
अंकित पाठक
आज अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद् जिला कटनी के ग्राम कन्हवारा में बजरंगबली गढ़ी मैं संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कटनी जिलाध्यक्ष पंडित सुजीत परोहा जी की अगुआई में संपन्न हुई। इसमें जिला कोषाध्यक्ष पंडित दिनेश दुबे जी, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंडित धीरज मिश्र जी, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष पंडित नीरज चतुर्वेदी जी एवं धर्म और संस्कृति के जिलाध्यक्ष पंडित इंद्रजीत द्विवेदी जी, युवा प्रकोष्ठ महामंत्री पंडित मनीष दुबे जी जिला प्रचारक पंडित विवेक तिवारी जी युवा प्रकोष्ठ जिला संयोजक पंडित डॉक्टर सत्यम पांडे जी जिला सदस्य पंडित गोपाल दुबे दुष्यंत जी आदि जिला कटनी से उपस्थित रहे।तहसील बिजरावगढ़ से तहसील उपाध्यक्ष पंडित जैनेंद्र बडगैया जी, तहसील महामंत्री अश्वनी तिवारी जी, तहसील सचिव पंडित सत्यनारायण त्रिपाठी जी, तहसील कोषाध्यक्ष विशाल पांडे जी तहसील प्रचारक अजय तिवारी जी उपस्थित रहे। आज शिक्षक दिवस पर वहां पर सभी उपस्थित प्रबुद्ध जनों शिक्षक जनों का श्रीफल के माध्यम से स्वागत किया गया तथा संगठन के सभी पदाधिकारियों का फूल माला से स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया तत्पश्चात संगठन के क्या उद्देश है क्या संकल्प हैं यह सब बताया गया किस उद्देश्य को लेकर संगठन बढ़ रहा है यह सब समझाया गया क्या-क्या बच्चों के लिए बड़ों के लिए योजनाएं या नीतियां संगठन की वह सब बताई गई तत्पश्चात कन्हवारा ग्राम इकाई का गठन किया गया जिसमें कुछ नियुक्तियां वही संगोष्ठी में की गई जिसमे शिक्षा प्रकोष्ठ में पंडित मनोज पांडे जी को दायित्व दिया गया, ग्राम प्रमुख का दायित्व पंडित बाल्मीकि तिवारी जी को दिया गया, ग्राम सचिव का दायित्व पंडित रोहित त्रिपाठी जी को दिया गया, पंडित श्री राम पांडे जी को ग्राम सहायक प्रमुख का दायित्व दिया गया एवं सहायक सचिव का दायित्व जितेंद्र चौबे जी को दिया गया तथा और भी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा कन्हवारा से तथा आसपास के गांव के ब्राह्मण बंधुओं उपस्थित रहे।