आज अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, पश्चिम बंगाल के लिए बढ़िया, सुनहरा
15 Jan 2022
अरुण कुमार मिश्रा
आज अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, पश्चिम बंगाल के लिए बढ़िया, सुनहरा एवं मन को प्रफुल्लित एवं समाज में सकारात्मकता, रचनात्मक, बंधुत्वपूर्ण समाज का निर्माण, प्रेम का एक अद्भुत विशाल कायम किया। आज अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने इस corona के महामारी के समय भी एक बेहद प्रेरणात्मक एवं साहसिक कार्यक्रम किया। आज खिदिरपुर में संगठन के तरफ से रक्तदान का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की सफलता का श्रेय हमारे दक्षिण कोलकाता के अध्यक्ष बड़े भैया पूजनीय पंडित उदय तिवारी जी को जाता है जिनके सफल नेतृत्व में सुंदर कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में अंचल के वार्ड कोऑर्डिनेटर, समाज सेवी उपस्थित हुए एवं संगठन के अध्यक्ष परम आदरणीय गिरीश दुबे जी, परम आदरणीय राष्ट्रीय महासचिव रेनू पाठक जी, कोषाअध्यक्ष परम आदरणीय श्री उपमन्यु पाठक जी, अत्यंत सुन्दर वक्ता एवं कुशल संगठक हावड़ा जिला के पदाधिकारी पण्डित राजीव रंजन पांडे जी एवं हावड़ा जिला के प्रमुख डॉ अरविंद मिश्रा जी एवं प्रभात मिश्रा जी के साथ तमाम विप्र बंधु उपस्थित हुए। मैं 47 रक्त दाताओं को प्रणाम करता हूं, धन्यवाद ज्ञापन करता हूं, कि आपने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
आप सभी को पुनः धन्यवाद।