"ॐ जामदग्न्याय विद्महे महावीराय | धीमहि तन्नः परशुराम: प्रचोदयात् ||"

समाचार
आज ब्राह्मण समाज को कई मोर्चेां पर सक्रिय होने की आवश्यकता है: राजेश शर्मा

आज ब्राह्मण समाज को कई मोर्चेां पर सक्रिय होने की आवश्यकता है: राजेश शर्मा

05 Jul 2020 pt.balkrshan shastri

हरिद्वार, 6 जुलाई 2020। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद उत्तराखण्ड द्वारा कनखल स्थित प्रदेश कार्यालय में परिषद के वरिष्ठ सदस्य पं. राजेश शर्मा को नगर निगम बोर्ड हरिद्वार में बीजेपी पार्षद दल का उपनेता चुने जाने पर भगवान परशुराम जी का चित्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सर्व प्रथम पं. राजेश जी द्वारा अपने कुलगुरू भगवान श्री परशुराम जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर राजेश शर्मा परिषद के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज ब्राह्मण समाज को कई मोर्चेां पर सक्रिय होने की आवश्यकता है और हमें अपनी उपस्थिति वोट बैंक के रूप में स्थापित करनी होगी।
 परिषद प्रदेश अध्यक्ष पं. मनोज गौतम ने कहा कि ब्राह्मणों को संगठित और चारित्रिक रूप से सुदृढ़ बनना होगा। आज सभी छोटे बड़े ब्राह्मण संगठनों को एक मंच पर आकर काम करने की आवश्यकता है। परिषद इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए पूरे देश में सभी ब्राह्मणों को एक मंच पर लाने का प्रयास कर रही है।

प्रदेश संयोजक पं. बालकृष्ण शास्त्री ने परिषद की कार्यशैली के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि परिषद ब्राह्मण बच्चों के लिए शिक्षा और रोजगार की दिशा में प्राथमिकता से कार्य कर रही है। कक्षा 9 से 12 तक की नि:शुल्क आॅन लाइन शिक्षा हेतु एक एप का निर्माण हो चुका है जिसे शीघ्र ही लांच कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सभी ब्राह्मण संगठनों को दलगत राजनीति से उपर उठकर स्वजातीय समाज के बच्चों एवं समाज के बन्धुओं का सम्मान व उत्साह वर्धन करना चाहिए। इस अवसर पर जिला संयोजक पं. प्रदीप शर्मा, जिलाध्यक्ष पं. अमित भट्ट,जिला महामंत्री पं. विकास शर्मा, पं. नवीन भट्ट, लोकेश भारद्वाज सहित परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

साझा करें: