"ॐ जामदग्न्याय विद्महे महावीराय | धीमहि तन्नः परशुराम: प्रचोदयात् ||"

समाचार
उत्तराखंड हरिद्वार में एकता परिषद की हुई बैठक

उत्तराखंड हरिद्वार में एकता परिषद की हुई बैठक

01 Sep 2019 पंडित यदुनंदन पांडेय
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के उत्तरी हरिद्वार के सदस्यों की बैठक आचार्य पण्डित विश्वभूषण शुक्ल की अध्यक्षता में श्रीविद्या पीठ शिवनगर, दूधाधारी चौक हरिद्वार में सम्पन्न हुई । सभी विप्र बन्धुओं ने ब्राह्मण एकता पर अपने सुझाव दिये। पण्डित श्रीनिवास तिवारी ने कहा कि हर महीने निश्चित तारीख को मासिक बैठक हो जिसमें सभी अपने समाज के उत्थान हेतु आपसी चर्चा करके क्षेत्रानुसार जिम्मेदारी दी जाय। इस मौके पर पण्डित श्रीप्रकाश त्रिपाठी, पण्डित प्रदीप पाठक , पण्डित सतीश चन्द्र शर्मा ने भी अपने सुझाव दिये। प्रदेश संयोजक पण्डित बालकृष्ण शास्त्री ने परिषद द्वारा समाज हित में किये जा रहे कार्यों के बारे में सभी ब्राह्मण बन्धुओं को अवगत कराया और आगामी 8 सितम्बर को दिल्ली में आयोजित होने वाले सम्मेलन की रूपरेखा सदस्यों के सामने प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सम्मेलन के बाद परिषद का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी जायेगी। बैठक में पण्डित अनिल मिश्रा, श्रीनिवास तिवारी,पण्डित अश्विनी तिवारी , पण्डित द्वारिका प्रसाद मिश्रा, पंडित धनंजय दीप , पंडित प्रदीप पाठक, पंडित श्री प्रकाश त्रिपाठी, पंडित नंद किशोर पांडे, पंडित ओमकार पांडे , डॉ रमाकांत तिवारी, पंडित गौरव शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
साझा करें: