चन्द्र ग्रहण में क्या है शुभ और अशुभ आपके लिए
14 Jul 2019
पंडित यदुनंदन पांडेय
सृष्टि में प्रकाश के दो स्रोत हैं सूर्य और चंद्र सूर्य को आत्मा और चंद्र को मन ज्योतिष में कहा गया है, जब भी ये दो ग्रह कुंडली या ब्रह्मांड में पीड़ित होते हैं तो सभी पर इनका दुष्प्रभाव पड़ता है, तो आइए जानते हैं इस बार 16 जुलाई को पड़ने वाले चंद्र ग्रहण के विषय में कुछ तथ्य चंद्र मन का स्वामी है--
वैज्ञानिक आधार:- चंद्र ग्रहण एक आकाशीय घटना है, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्र के बीच में आ जाते हैं, तब इस अवस्था में पृथ्वी चंद्रमा को आच्छादित कर देती हो और चंद्र का प्रकाश पृथ्वी पर नहीं आ पाता, और अंधेरा छा जाता है, इसी आकाशीय घटना को चंद्र ग्रहण कहते हैं।।
16 जुलाई 2019 को दूसरा चंद्र ग्रहण पड़ रहा है, यह खंडग्रास चंद्रग्रहण है जो अषाढ़ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा मंगलवार को रात 1:30 से लेकर सुबह 4:30 तक है जिसकी पूर्ण समयावधि 2 घंटे 59 मिनट है-
ज्योतिषीय आधारः- चंद्रमा मन का स्वामी है और मन को प्रभावित करता है जब भी चंद्रमा को राहु ग्रसता है तब चंद्र ग्रहण होता हैं--इस ग्रहण की व्यापक प्रभाव होता हैं--मन की समस्याएं परेशान करते हैं-- चंद्रमा को सबसे ज्यादा दूषित करता है राहु-- राहु जब भी चंद्र के पास आता हैं तो इसे शुद्ध ग्रहण योग कहते हैं।।
ये जीवन को ग्रहण लगा देता है चंद्र राहु का ग्रहण योग मन की परीक्षाएं लेता है मन की ज्यादा समस्या परेशान करते हैं,अवसाद,माता व चंद्र से सम्बन्धित समस्या बढ़ जाती हैं।।
वर्जित कार्य:- ग्रहण काल के दौरान सोना वर्जित है।।
ग्रहण काल के दौरान भोजन करना वर्जित है।।
ग्रहण काल के दौरान मूर्ति का स्पर्श ना करें ।।
ग्रहण काल के दौरान शौच क्रिया वर्जित हैं।।
ग्रहण काल के दिन किसी नए कार्य की शुरुआत ना करें ।।
क्या करें:- ग्रहण के समय आप गुरु मंत्र, दुर्गा मंत्र शिव मंत्र का जाप व जागरण करें ।।
सुबह ग्रहण समाप्ति पर स्नान के बाद जिस भी देवी या देवता गुरु का मंत्र जाप करें।
क्या करें-- ग्रहण काल के दौरान आप जागरण दुर्गा मंत्र, गुरू मंत्र,शिव मंत्र,हरि कीर्तन करें सुबह ग्रहण समाप्ति के ग्रहण का दान किसी स्त्री को दें,फिर जिस भी देवी देवता या गुरू का मंत्र जाप किया हैं,उनके पास या मंदिर जाकर उन्हें फल फूल मिठाई अर्पण व पूजा दर्शन करके घर आएं।।
ग्रहण विशेष:- उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में धनु राशि में चंद्र ग्रहण होने से वृष्टि के साथ प्राकृतिक असंतुलन की स्थिति निर्मित हो रही है- ज्योतिष के अनुसार ये चंद्रग्रहण धनु राशि में चंद्र केतु शनि तीन ग्रहों की युति के साथ प्रारंभ होगा, और इन ग्रहों का दृष्टि संबंध मिथुन राशि स्थित सूर्य राहु व शुक्र के तीन ग्रहों की युति से बन रहा हैं।।
जिसका प्रभाव हर राशियों पर अलग-अलग है
ग्रहण प्रभाव:- आषाढ़ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा को धनु राशि के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में अर्धरात्रि में 3:15 पर चंद्रमा के मकर राशि में जाने से धनु व मकर राशि दोनों राशियों को समस्या प्रदान करने वाला होगा ।।
ये दोनों राशि शनि की साढ़ेसाती से प्रभावित हैं धनु में लगे ग्रहण से कर्क तुला, कुंभ, वृषभ, कन्या व मीन में लगे ग्रहण से मेक सिंह वृश्चिक और मीन राशि वालों को लाभ होगा ।।
सावधानी:- गर्भवती स्त्रियां सुरक्षा हेतु चंदन व तुलसी का लेप करें अन्न जल में कुश या तुलसी दल डालकर रखें-- ग्रहण का समय---
सूतकः-16 जुलाई को लगने वाला सूतक शाम 4:32 से प्रारम्भ होगा--
स्पर्श:-रात 1:31
ग्रहण मध्य:-3 बजकर 1 मिनट
ग्रहण समाप्ति:-4:30
लग्न व राशि अनुसार ग्रहण फल:-मेष लग्न व राशि:- मिश्रित फल- स्वास्थ्य का ध्यान रखें, वाद-विवाद से बचें, कार्यक्षेत्र में प्रगति व लाभ।।
2:- वृषभ लग्न व राशि:- मध्यम फलदाई- संतान संबंधी समस्या, कार्य में बाधा,शेयर निवेश से बचें।।
मिथुन लग्न व राशि:- लाभ- शत्रु भय से मुक्ति नौकरी में प्रमोशन, व्यर्थ के खर्च से बचें, साझेदारी के कार्य ना करें।।
कर्क:- प्रतिकूल-धन में नुकसान, दांपत्य जीवन में समस्या, बाहरी शत्रु से सावधानी बरतें ।।
सिंह लग्न व सिंह राशि:- प्रतिकूल- स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव, दुर्घटना की संभावना, कार्यक्षेत्र में संघर्ष।।
कन्या लग्न व राशि:-व्यर्थ के खर्च से बचें, व्यवहार संयमित रखें, मानहानि, कार्यों में विलंब।।
तुला लग्न व राशि:- लाभ- सभी कार्यों में सफलता, धन लाभ, शुभ समाचार की प्राप्ति।।
वृश्चिक लग्न व राशि:- धन प्राप्ति, खर्च की अधिकता, बचत में कमी,कार्य सफलता,।।
धनु लग्न व राशि:- कार्य व्यवसाय के प्रति सजग रहें ,शेयर मार्केट से दूर रहें, धन हानि।।
मकर लग्न व राशि:- पारिवारिक समस्या, वाहन प्रयोग में सावधानी रखें, स्वास्थ्य पर ध्यान दे, नकारात्मक सोच से दूर रहे।।
कुंभ लग्न व राशि:-आर्थिक क्षेत्र में जोखिम ना लें, नुकसान की संभावना, घर में व्यवहार सही रखे, पारिवारिक मनमुटाव।।
मीन लग्न व राशि:- किसी प्रिय व्यक्ति से मिलन शेयर निवेश में सफलता, मेहनत अनुसार लाभ सामाजिक सम्मान की प्राप्ति,आर्थिक लाभ।।
आचार्य पंडित राज पाण्डेय
6394126 276
अयोध्या