"ॐ जामदग्न्याय विद्महे महावीराय | धीमहि तन्नः परशुराम: प्रचोदयात् ||"

समाचार
छतरपुर महिला प्रकोष्ठ का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ

छतरपुर महिला प्रकोष्ठ का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न हुआ

31 Mar 2021 पं धीरेन्द्र चौबे प्रचारक
कल दिनांक 31 मार्च को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद महिला प्रकोष्ठ द्वारा रंगो के त्योहार होली को छतरपुर मध्य प्रदेश के समस्त संगठन प्रमुख महिला प्रकोष्ठ को आमंत्रित कर रंगों का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की थीम थी********** छतरपुर जिले में महिला शक्ति को सशक्त करने के उद्देश्य से गोष्ठी में अपने अमूल्य विचार रखना*** कार्यक्रम की अध्यक्षता************ Abbep प्रदेश महामंत्री दीदी अर्चना , कविता दुबे एवं नम्रता जैन सुप्रसिद्ध कवित्री छतरपुर की लाडली बेटी कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि************ डॉक्टर कीर्ति खरे प्रांतीय सह प्रमुख भारतीय शिक्षा मंडल , एवम् Abbep जिला अध्यक्ष छतरपुर रश्मि रिछारिया जी रही । मुख्य अतिथि **************** आदरणीय दीदी धीरज मिश्रा जी दीदी मधु खरे जिला अध्यक्ष प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना छतरपुर। कार्यक्रम सहयोगी श्रीमती निर्मला मिश्रा दीदी अंजना चतुर्वेदी बहन संध्या श्रीवास्तव श्रीमती आराधना द्विवेदी श्रीमती रश्मि खरे बहन नविता सिंह एवं तनु बुंदेला जी ऑनलाइन उपस्थित हुई पारिवारिक परिस्थितियों के चलते। आदरणीय अर्चना दीदी द्वारा छतरपुर जिले में महिलाओं को सशक्त करने के लिए सभी संगठन प्रमुख को एक साथ क्षेत्र में काम करने के लिए5 साल से 50 वर्ष की उम्र तक की बेटियों के लिए जूडो कराटे तलवारबाजी जैसी कुछ कलाओं से जोड़ने का प्रस्ताव रखा गया। जिसका समर्थन करते हुए आदरणीय डॉक्टर कीर्ति खरे भारतीय शिक्षा मंडल प्रांतीय प्रमुख द्वारा संघ में इस तरह की क्रियाकलापों से सभी वर्ग की महिलाओं को जोड़ने के लिए आश्वासन दिया गया और महिला मोर्चा की तरफ से भी सेल्फ डिफेंस जैसा एक कार्यक्रम जल्द ही रणनीति बनाकर आयोजित किया जाए इस पर सभी बहनों ने अपनी सहमति दी, एबीपी जिला अध्यक्ष पंडित रश्मि रिछारिया द्वारा संगठन से जुड़ी अति निर्धन बहने जिन्हें गरीबी रेखा या अन्य प्रधानमंत्री योजनाओं के लाभ सवर्ण होने के कारण प्राप्त करने में असुविधा हो रही है को कैसे सफल किया जाए का प्रस्ताव रखा गया जिसका समर्थन आदरणीय दीदी धीरज मिश्रा जी ने किया और बताया कि उनकी एक काम करने वाली बाई के छत पर सिर्फ लेंटर है बर्तन साफ करके खर्च चलाती है बहुत बुजुर्ग है शायद आगे काम करने में सक्षम भी ना हो पर छत पर लेंटर होने के कारण उससे अति गरीबी की सुविधा नहीं मिल पा रही है इस बात पर प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना से जिला अध्यक्ष आदरणीय दीदी मधु खरे जी द्वारा बताया गया कि वह ऐसी परिस्थितियों में कलेक्टर महोदय से स्पेशल परमिशन लेकर इन बहनों की मदद करती हैं। बहन कविता दुबे द्वारा अपनी बातों को रखते हुए बताया गया कि वह कई वेलफेयर कार्यक्रमों में अपना सहयोग प्रदान करती हैं अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद मैं भी अपना पूरा सहयोग प्रदान करती है, साथ ही सर्व समाज की वर्ष में एक या दो बच्चियों को जो की अति गरीब हो उन्हें अपने पार्लर मैं मुफ्त प्रशिक्षण प्रदान करती हैं और उनकी जॉब के लिए भी प्रतिबद्ध है उनके द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि अति निर्धन कन्याओं का विवाह मेकअप अपने हनी ब्यूटी पार्लर से प्रतिवर्ष मुक्त करती हैं और संगठनों द्वारा बताई गई बेटियों के लिए भी कविता जी हमेशा वचनबद्ध हैं। क्षेत्र में उनके द्वारा सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रमों में बच्चियों का मेकअप कर सामाजिक योगदान हमेशा प्रदान किया जाता है आगे भी वह इस कार्यक्रम के लिए वचनबद्ध और प्रतिबद्ध हैं। इस तरह उद्देश्य पूर्ण होली महोत्सव मनाते हुए विभिन्न संगठन प्रमुख बहने महिलाओं के लिए विभिन्न क्षेत्र में क्या-क्या कर सकती हैं पर विचार विमर्श किया गया और रणनीति बनाकर इन कार्यों को सफल बनाने के उद्देश्य से एकजुट हो काम करने के लिए दृढ़ संकल्प लिया गया। क्षेत्र की कोई बहन अगर ऐसी बहनों के संपर्क में हो जिन्हें इस तरह के सहयोग की आवश्यकता हो कृपया हमसे संपर्क कर सकती हैं अंत में नारी शक्ति की मिसाल नन्ही बहन नम्रता जैन जो हमारे छतरपुर की शान है के ओजपूर्ण शब्दों के साथ बहनों को प्रेरित करते हुए अपने उत्तम वचनों का उद्बोधन किया तथा सभी संगठनों से जुड़ कर हमेशा अपने शब्दों से महिलाओं को प्रेरित करने का आश्वासन दिया गया हमें गर्व है कि हम छतरपुर जिले की इतनी प्यारी प्यारी बहनों और उनके विचारों से परिचित हुए और एक साथ काम करने के लिए दृढ़ संकल्पित हुए आप सभी को दीपावली पर्व की बहुत-बहुत शुभकामनाएं कोविड 19 के तहत कार्यक्रम में पदाधिकारी ही शामिल हो सके इसके लिए हमें खेद है। कार्यक्रम आयोजक नम्रता शुक्ला Abbep प्रदेश संयोजक मध्य प्रदेश
साझा करें: