"ॐ जामदग्न्याय विद्महे महावीराय | धीमहि तन्नः परशुराम: प्रचोदयात् ||"

समाचार
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़

03 Jan 2022 लखनलाल
विश्व के सबसे बडे एवं प्रभावी ब्राह्मण संगठन अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद रायपुर छत्तीसगढ की नव वर्ष 2022 की प्रथम गोष्टी का आयोजन दिनांक 02 जनवरी 2022 को नील कंठ महादेव मंदिर नया बस स्टैंड रायपुर के पास 14 से 16 बजे तक अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद रायपुर छत्तीसगढ मे आयोजन किया गया। सबसे पहले भगवान श्री परशुराम जी मंत्रोचार से पूजा-अर्चना की गयी फिर सदस्यों ने परिचय आदान प्रदान किया। परिषद के विस्तार हेतु विचार विमर्श हुआ। साथ ही परिषद के उद्देश्यों को बताया गया । भिलाई मे अप्रैल माह मे आहुत बटुक ब्रतबंध हेतु प्रचार प्रसार पर बल दिया।सभी आचार्यो ने सहमति दी।गोष्ठी मे प्रदेश महामंत्री पंडित इन्द्र लाल तिवारी, पंडित हरीश कुमार तिवारी युवा प्रकोष्ठ के रायपुर जिलाध्यक्ष पंडित विजय दुबे,वरिष्ठसदस्य अरूण कुमार मिश्र,अशोक कुमार मिश्र,पंडित धनन्जय तिवारी,पंडित श्याम कुमार द्विवेदी, पंडित मनोज कुमार दुबे, पंडित आशीष कुमार दुबे, पंडित राकेश दुबे, पंडित मंगला प्रसाद त्रिपाठी, पंडित कपिल ओझा, पंडित ललित कुमार ओझा,पंडित जनार्दन पाण्डेय, पंडित चन्द्र प्रकाश शुक्ल, पंडित सौरभ मिश्रा पंडित श्रेया मिश्रा, पंडित पवन मिश्रा, पंडित उमेश मिश्रा पंडित नवीन मिश्रा पंडित दिनेश मिश्रा और अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद छत्तीसगढ़ सदस्यो के अलावा कई विप्र बंधुओ ने भाग लिया और सभी ने समाज के उत्थान/सदस्यता अभियान के लिए अपनी अपनी अभिव्यक्ति दी और सदस्यता अभियान में तेजी लाने की बात पर जोर दिया गया ।
साझा करें: