"ॐ जामदग्न्याय विद्महे महावीराय | धीमहि तन्नः परशुराम: प्रचोदयात् ||"

समाचार
जबलपुर जिला इकाई की आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री चनपुरिया जी के साथ संक्षिप्

जबलपुर जिला इकाई की आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष श्री चनपुरिया जी के साथ संक्षिप्

25 Jun 2021 पंडित संजय सरैया
*विगत दिवस, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जिला जबलपुर इकाई के लिए अविस्मरणीय, गौरवशाली, दिवस था, क्योंकि अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद मध्य प्रदेश के प्रमुख, प्रदेश अध्यक्ष , कुल शिरोमणि आदरणीय 💐💐🙏💐💐पंडित श्री एस कुमार चनपुरिया जी( रिटायर्ड बैंक प्रबंधक- प्रसिद्ध कवि म प्र) का अध्यक्ष बनने के बाद, प्रथम प्रवास पर, संस्कारधानी जबलपुर में आगमन हुआ। अपने अल्प प्रवास पर, आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष जी ने समस्त पदाधिकारियों की बैठक में, परिषद के सारगर्भित उद्देश्यो का जिक्र करते हुए बताया कि आज किस प्रकार हमारा अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ने केवल प्रदेश, बल्कि वैश्विक पटल पर कीर्ती मान, संख्या बल वाला ब्राह्मण संगठन है आपने तहसील गुनोर ज़िला पन्ना की शत-प्रतिशत सदस्यता का उदाहरण दिया।, प्रदेश अध्यक्ष जी ने, विभिन्न मुद्दों पर पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया,और परिषद की अभूतपूर्व प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए, जबलपुर जिले को आज से ही एक माह में 1000 कार्ड बनाने का लक्ष्य दिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष जी ने संगठन की विभिन्न इकाइयों के शीघ्र गठन पर जोर दिया। उक्त अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदरणीय 🙏💐 पंडित श्री नलिनीकांत बाजपेई जी ने भी बैठक को संबोधित किया। आदरणीय 🙏💐प्रदेश महिला उपाध्यक्ष श्रीमती रागिनी दीक्षित,🙏💐 जिला अध्यक्ष पंडित डॉ श्री विजय कान्त तिवारी जी ने बताया कि संभाग प्रभारी आदरणीय 🙏💐 कुलभूषण पंडित श्री अवधेश उरमलिया जी के मार्गदर्शन में , जबलपुर की उपलब्धियों, वार्षिक प्रगति बैठकों पर जानकारी दी।इस अवसर पर संभाग अध्यक्ष 🙏💐पंडित श्री अमित दुबे, 🙏💐जिला संयोजक पंडित श्री महेन्द्र तिवारी,🙏💐 जिला मीडिया प्रभारी पंडित श्री संजय सरैया, 🙏💐जिला संयोजक सुहागी महाराज पुर, मड़ई पंडित श्री दीपक पुरोहित सपत्नीक, पंडित श्री आर एस शुक्ला वरिष्ठ प्राध्यापक, पंडित श्री प्रकाश दीक्षित सपत्नीक, जिला युवा इकाई महामंत्री पंडित श्री आनंद दुबे🙏💐 महिला जिला उपाध्यक्ष श्री मती कुसुम शर्मा, 💐🙏💐आदरणीय क्षेत्रीय पार्षद पंडित ममता -समर्थ तिवारी सहित बड़ी संख्या में विप्र बंधुओं की उपस्थित सराहनीय 👏👏👏💐🙏 रही कार्यक्रम सिटी काफी हाउस जबलपुर में आयोजित किया गया, कार्यक्रम के पश्चात् जबलपुर की सिहोरा इकाई द्वारा जिला युवा उपाध्यक्ष पंडित आदरणीय 🙏💐👏👏 श्रीअमित परौहा के नेतृत्व में आदरणीय प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा एक संक्षिप्त गोष्ठी, सिहोरा में आयोजित की गई।*
साझा करें: