जे पी शर्मा आवास, शास्त्रीनगर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के
03 Jul 2021
Ram Kumar sSharma
जय परशुराम भगवान की मित्रो
दिनांक 4-05-2021 को मथुरा स्थित जे पी शर्मा आवास, शास्त्रीनगर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के नवीन दायित्ववान जिलाध्यक्ष श्रीमान जे पी शर्मा जी, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीमान माधव तेहरिया जी के दिव्य भव्य एवं दर्शनीय स्वागत समारोह से पूर्व परिषद के प्रथम और निवर्तमान जिलाध्यक्ष मेरे बहुत ही करीबी, ह्रदय स्पर्शी बड़े भाई श्रीमान दिलीप गौतम जी गौलोक परिगमन पर सभी कार्यकर्त्ता और पदाधिकारियों ने कुछ समय का मौन रखकर उन्हें नम्र और अवरुद्ध कंठ से श्रृद्धांजलि अर्पित करने के पश्चात संगठनात्मक विस्तार हेतु गहनता से मंथन किया एवं कुछ कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी दी गयी |
आदरणीय सभी वक्ताओं ने बहुत ही स्पष्टवादिता से अपनी बात को रखते हुए बताया कि हमारा संगठन किसी जाति विशेष के विरोध मे नहीं है और ना ही हमें किसी से उलझना है सिर्फ और सिर्फ अपनों को संगठित करना है,तिवारी जी ने बहुत ही जोशीले अंदाज मे अपनी बात को रखते हुए कहा कि ब्राह्मण होना कोई गुना नहीं है लेकिन ब्राह्मण होने के बाद भी ब्राह्मण नहीं बने रहना सबसे बड़ा गुना है इसलिए हमको अपने समाज को संगठित करते हुए आगे बढ़ना है क्यूंकि आज समय की मांग है हमको एकत्रित होना पड़ेगा तभी हम अपनी मूल संस्कृति और आदर्शो को बचा पाएंगे |
मंचासीन रहे आदरणीय सुधाकर शुक्ला जी एक्स ई ऐन आगरा,श्रीमान जे पी शर्मा जी,श्रीमान माधव तेहरिया जी, श्रीमान मुरारीलाल शर्मा जी मैनेजर आईओसीएल रिफाइनरी, आदरणीय तिवारी जी
आदरणीय जिलाध्यक्ष जी ने परिषद के सम्माननीय
कार्यकर्त्ताओ को आश्वस्त करते हुए कहा अपने आपको मै आज सम्पूर्ण रूप से परिषद को समर्पित करता हूं, परिषद ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है मै उसे हर पल निभाउंगा और साथ ही साथ राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व का कोटिशः आभार प्रकट किया,परिषद को गाँव की इकाई तक लें जाने और अपनों को अपने साथ जोड़कर उनके हर सुख दुःख मे साथ रहने का वचन दिया |
कुशल संचालन कर्ता - श्रीमान जीतू भाई जी, ब्यूरो चीफ समाचार चैनल
गरिममयी उपस्थिति श्रीमान श्याम विहारी पाराशर जी, श्रीमान कोमल पाराशर जी, दिनेश पाण्डेय प्रधान ब्रिजवारी, भुवनेश रावत जी, गोपाल पाण्डेय, जीतेन्द्र जी, विजय जी, आशुतोष जी आशीष जी, ललित भाई जी, शम्भू प्रधान जी, नीटू जी, श्याम शर्मा जी,रामकुमार शर्मा जी,एवं सभी वरिष्ठ जन रहे |
🙏🙏🙏🙏🙏🌹🌹