"ॐ जामदग्न्याय विद्महे महावीराय | धीमहि तन्नः परशुराम: प्रचोदयात् ||"

समाचार
परिषद के द्वारा संचालित सहकारी बैंक के मेंबर को लोन देना एवं सदस्यता विस्ता

परिषद के द्वारा संचालित सहकारी बैंक के मेंबर को लोन देना एवं सदस्यता विस्ता

08 Jan 2022 आशीष शर्मा
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद उज्जैन इकाई की मासिक गोष्टी संपन्न हुई उक्त गोष्ठी में निम्न कार्य को आगामी माह में करने की रूपरेखा बनाई गई 1. परिषद के द्वारा संचालित सहकारी बैंक के मेंबर को लोन देना एवं सदस्यता विस्तार की रूपरेखा बनाई गई। 2. परिषद की सदस्यता विस्तार की रूपरेखा तैयार की गई। 3. परिषद के द्वारा कोविड-19 को देखते हुए कौटिल्य कोविड सेंटर प्रारंभ करने की रूपरेखा बनाई गई। 4. उक्त सेंटर में दस बेड होंगे एवं चिकित्सा की सुविधाओं से लैस होगा उक्त सेंटर को कोविड के नोडल चिकित्सा अधिकारी द्वारा सेवाएं दि जाएंगी। उक्त गोष्ठी में प्रांतीय संयोजक पंडित निर्दोष पाठक निर्भय जी प्रांतीय महासचिव पंडित आशीष शर्मा वरिष्ठ मार्गदर्शक एवं कौटिल्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष माननीय अनिल मंडलोई जी ,वरिष्ठ मार्गदर्शक व सलाहकार गोपाल महाकाल जी, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद उज्जैन इकाई के जिलाध्यक्ष मनीष उपाध्याय जी, संभागीय चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रशांत तिवारी जी, जिला कोषाध्यक्ष पंडित महेश व्यास जी ,संभागीय शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष आदरणीय देवेंद्र व्यास जी, जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ देवाशीष शास्त्री जी, जिला मंत्री दीपक मिश्रा जी, सुनील जोशी जी, विशाल चौबे जी आदि की उपस्थिति में संपन्न हुई
साझा करें: