परिषद के पदाधिकारियों ने संत कथा वाचक मोरारी बापू जी से की भेंट स्मृति चिन्ह
27 Jul 2019
यदुनंदन पांडेय
आज दिनांक २८ जुलाई २०१९ को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद का प्रतिनिधिमंडल व राष्ट्रीय सचिव पंडित आशुतोष चौबे के नेतृत्व में प्रसिद्ध कथा वाचक मोरारी बापू जी से मणिकार्णिका घाट के सतुआ बाबा आश्रम के में मुलाकात हुई।
इस अवसर पर वाराणसी के प्रसिद्ध संकटमोचन हनुमान जी माहराज बाबा का प्रसाद व अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद का स्मृति चिन्ह ( परशुराम जी की मूर्ति) भेंट कर सम्मानित किया गया।
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के कार्यों कि सराहना करते हुए संत मोरारी बापू जी कहा कि वर्तमान परिपेक्ष्य में सनातन धर्म को बचना बहुत आवश्यक है।
सनातन धर्म ही है जो हमें हमारी संस्कृति को बनाए रखने में मदद करती है।
सनातन धर्म को बचाए रखने में व संस्कृति को सुरक्षित करने में हिन्दू धर्म में ब्राह्मण वर्ग का विशेष योगदान है।
जिस तरह से सुरक्षा एवम् संरक्षा करके ही पर्यावरण को साफ़ सुथरा रखा जा सकता है। उसी प्रकार हिन्दू धर्म व सनातन संस्कृति को संरक्षित व सुरक्षित करने का कार्य अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद ही कर सकती है।
इस संस्था के लोगों का लगन व साहस देखकर मोरारी बापू जी ने कहा कि हमारी संस्कृति यही सिखाती है कि हमें एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए तब ही एक स्वस्थ समाज का निर्माण संभव होगा इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश सचिव अमर चौबे "कक्कू" , प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष उपाध्याय,जिला प्रभारी दाऊ जी उपाध्याय, डॉ अभिषेक मिश्रा व संस्था के अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित रहें।