"ॐ जामदग्न्याय विद्महे महावीराय | धीमहि तन्नः परशुराम: प्रचोदयात् ||"

समाचार
परिषद बनी दुःख सुख की साथी

परिषद बनी दुःख सुख की साथी

20 Feb 2020 पंडित यदुनंदन पांडेय
परम पिता परमेश्वर की कृपा प्रसाद से आज संजय मिश्र का ब्रह्मभोज सम्पन्न हुआ, संत कबीर नगर के धनघटा तहसील के अंतर्गत आने वाला गाँव डुहिया बरगाह के इस परिवार की गरीबी ने जहां परिवार का कुल दीपक खोया, वहीं साथ ही रोटी रोजी का आश भी, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के संस्थापक आदरणीय पंडित जुगुल किशोर तिवारी जी को हृदय के प्रत्येक प्रकोष्ठों से आभार कोटि कोटि प्रणाम, जिन्होंने अपनी उच्च पदों से पैसा कमाना की इच्छा को त्याग कर,नेताओं और अधिकारियों की चाटूकारिता को ना अपना कर, संवैधानिक रूप से अपने पद की गरिमा को बनाये रखते हुए, राजनैतिक दंशों को सहते हुए, विप्र समाज की उन्नति प्रगति में अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया, परिषद के रूप में एक वृहद परिवार को संगठित करने की अभिलाषा ने लाखों ब्राह्मण परिवारों को जोड़ा,,,,आज इसी परिवार की एक इकाई ने परिषद के संकल्पों को चरितार्थ करते हुए, एक कुटुंब के साथ उनके दुख का मोचन करते हुए, कार्य संपादित कर रहा है, जहां मैं यदुनंदन पांडेय और जनपद संत कबीर नगर के जिलाध्यक्ष ने यह ठाना की हम इस परिवार के कष्ट को कम करने का प्रयास करेंगे, तो वहीं इस परिवार से जुड़े लोगों ने सहयोग किया, आदरणीय पंडित मेजर सरस त्रिपाठी जी,मंगेश पांडेय जी, संजय किंकर जी, वैभव चतुर्वेदी जी,कुंदन त्रिपाठी जी, क्षेत्रीय तहसीलदार ममता पांडेय जी इत्यादि लोगों ने सहयोग किया,, सभी का कोटि कोटि आभार, आज फोन करके आदरणीय पंडित परिवर्तन भइया ने परिवार की कन्या के विवाह के सारे खर्च व्यय करने का आश्वासन दिया है,
साझा करें: