ब्राह्मण कुल का मान बढ़ाने वाली लाड़ली बेटी गौरी का सम्मान किया गया
31 Jan 2021
अंकित पाठक
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जिला कटनी ,पन्ना सिमरिया की बेटी गौरी अरजरिया ने केदार कांठा पहाड़ की 12 हजार 500 सो फीट ऊंची चोटी पर माइनस 20 डिग्री की बर्फीली ठंड में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान गाया। जिसका कटनी आगमन हुआ, आगमन पर सर्वप्रथम अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद संगठन के जिला उपाध्यक्ष पंडित राकेश मिश्रा जी, जिला कोषाध्यक्ष पंडित दिनेश कुमार दुबे जी ,युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंडित नीरज चतुर्वेदी जी महिला प्रकोष्ठ प्रवक्ता पंडित रश्मि दुबे जी जिला कार्यालय सेवक पंडित ओम दुबे आदि ने गौरी बिटिया का पुष्प देकर सम्मान किया। तथा ब्राह्मणों का सम्मान बढ़ाया।
मध्य प्रदेश के साथ-साथ ब्राह्मण कुल का मान बढ़ाने वाली लाड़ली बेटी गौरी पर हमें गर्व है।आज कटनी में उनका स्वागत कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी तथा आश्वस्त किया कि आगे जो भी करना चाहेंगी संगठन हमेशा उनके तन मन धन से खड़ा है।
जय जय परशुराम
ब्राह्मण एकता जिंदाबाद