"ॐ जामदग्न्याय विद्महे महावीराय | धीमहि तन्नः परशुराम: प्रचोदयात् ||"

समाचार
मध्य प्रदेश में किया गया ब्राह्मण युवकों के लिए रोजगार मेला का आयोजन

मध्य प्रदेश में किया गया ब्राह्मण युवकों के लिए रोजगार मेला का आयोजन

14 Jul 2019 पंडित यदुनंदन पांडेय
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद द्वारा सभी ब्राह्मण वर्ग के लिए श्री जानकी रमण महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों युवाओं ने निशुल्क आवेदन प्रस्तुत करते हुए अपनी समस्याओं से रोजगार विशेषज्ञों को अवगत कराया इस अवसर पर व्यक्तित्व विकास कैसे करें ? इस पर युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान किया गया तदुपरांत कृषि, इंजीनियरिंग, मेडिकल, डिप्लोमा, प्रबंधन एवं दिव्यांग रोजगार आदि क्षेत्रों के विशेषज्ञों डॉ विनम्र नायक ,डॉ अमित शर्मा नरेंद्र त्रिपाठी, प्रवीण द्विवेदी ने रोजगार व स्वरोजगार का मार्गदर्शन प्रदान किया । मेले में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने रोजगार की संभावनाओं पर दिशा प्रदान की । अनेक कंपनी के प्रतिनिधियों ने बेरोजगार युवकों का साक्षात्कार लेकर उन्हें रोजगार के लिए चयनित किया** । समारोह में सनाढ्य संगम से राजेश पाठक एवं महेश स्थापक ने दीपक पचौरी को सम्मानित किया। इस अवसर पर दीपक पचोरी ने कहा कि इस मेले का उद्देश्य युवाओं को समुचित मार्गदर्शन प्रदान करना है और इस दिशा में हम सफल भी हुए हैं आगे भी इस तरह के आयोजन के माध्यम से युवाओं को मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे । समारोह की सफलता में अनुराधा शुक्ला, अनिल पचौरी, सुलोचना , शिव शंकर दुबे , आशीष गर्ग, देवेंद्र सोनी, निकष वैद्य, पुरुषोत्तम, राजेश तिवारी, परशुराम मिश्रा, चंद्रशेखर शर्मा , प्रिया सिंह, पूर्णिमा , समीक्षा उसरेठे, शिवम तिवारी, सुनील मिश्रा, तरुण मिश्रा, अमित दुबे आदि सैकड़ों सदस्यों ने मेले में अपनी सहभागिता प्रदान की कार्यक्रम का संचालन राजेश पाठक एवं दीपक पचोरी ने साथ ही आभार व सभी के प्रति कृतज्ञता राजेश तिवारी, रावेन्द्र तिवारि एवं संजय शुक्ला ने व्यक्त किया। धन्यवाद । पंडित दीपक पचौरी प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद 7000602851
साझा करें: