रायपुर छत्तीसगढ़
07 Jan 2022
इंद्रलाल तिवारी
विश्व के सबसे बडे एवं प्रभावी गैर राजनीतिक ब्राह्मण संगठन *अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद रायपुर छत्तीसगढ* की गोष्टी का आयोजन दिनांक 08 जनवरी 2022 को पंडित राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय जी के निवास ( बोरिया खुर्द संगम शादी पैलेस के पास रायपुर मे 11 से 16 बजे तक पंडित राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय के सौजन्य से आयोजन किया गया। सबसे पहले भगवान श्री परशुराम जी मंत्रोचार से पूजा-अर्चना की गयी फिर सदस्यों ने परिचय आदान प्रदान किया। परिषद के विस्तार हेतु विचार विमर्श हुआ। साथ ही परिषद के उद्देश्यों को बताया गया । भिलाई मे अप्रैल माह मे आहुत बटुक ब्रतबंध हेतु प्रचार प्रसार पर बल दिया।सभी आचार्यो ने सहमति दी।गोष्ठी मे प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशीष कुमार द्विवेदी , प्रदेश महामंत्री पंडित इन्द्र लाल तिवारी, पंडित रायपुर जिले के युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पंडित विजय दुबे,वरिष्ठ सदस्य अरूण कुमार मिश्र , दुर्ग जिले के धर्म एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पंडित पंकज कुमार तिवारी और संरक्षक पंडित सुरेन्द्र गौतम शास्त्री और पंडित (अशोक कुमार मिश्र, देवी प्रसाद तिवारी, श्याम सुंदर पाण्डेय, शिव शंकर समदरिया, ओम शंकर पाण्डेय, सुरेन्द्र कुमार शुक्ल, शुसील कुमार मिश्र, हरिओम द्विवेदी,अवधेश प्रसाद मिश्र, विहारी लाल द्विवेदी उमाकांत तिवारी, अनूप थर मिश्र, दिलीप दुबे,अवधेश तिवारी, राधा कृष्ण मिश्र,सन्तोष कुमार द्विवेदी जगत नारायण मिश्र, उदय भान पाण्डेय, उमा शंकर पाण्डेय, अभय शंकर पाण्डेय, जय कुमार मिश्र, विजय शंकर त्रिपाठी,शैलेस पाण्डेय, राधेश्याम दुबे, बासुदेव द्विवेदी, नन्द किशोर त्रिपाठी, राजकुमार पाठक, मदन मोहन शुक्ल,अविनाश कुमार पांडेय,राजेन्द्र पाण्डेय सौरभ मिश्र,एवं नन्ही सदस्य कुमारी श्रेया मिश्रा) के अलावा कई विप्र बंधुओ ने भाग लिया और सभी ने समाज के उत्थान/सदस्यता अभियान के लिए अपनी अपनी अभिव्यक्ति दी और सदस्यता अभियान में तेजी लाने की बात पर जोर दिया गया ।और परिषद के पदाधिकारियो द्वारा पंडित राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय को रायपुर जिले का महासचिव, पंडित पवन कुमार मिश्र को धर्म एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ रायपुर जिलाध्यक्ष तथा अशोक मिश्र को प्रदेश प्रचारक के दायित्व दिया गया।