"ॐ जामदग्न्याय विद्महे महावीराय | धीमहि तन्नः परशुराम: प्रचोदयात् ||"

समाचार
रेलवे की परामर्श समिति का सदस्य मनोनीत होने पर किया सम्मानित

रेलवे की परामर्श समिति का सदस्य मनोनीत होने पर किया सम्मानित

22 Aug 2020 Pt. Devesh Bhardwaj

हरिद्वार,23 अगस्त 2020। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद उत्तराखण्ड द्वारा परिषद के वरिष्ठ सदस्य आदरणीय पं. ललित कुमार मिश्र जी हरिद्वार को मुरादाबाद मंडल रेलवे की परामर्श समिति का सदस्य मनोनीत किये जाने पर परिषद के प्रदेश अध्यक्ष पं. मनोज गौतम एवं प्रदेश संयोजक पं. बालकृष्ण शास्त्री द्वारा उनके आवास पतंजलि योगपीठ पहुंचकर शुभकामनाओं के साथ अंगवस्त्र एवं चिंरजीवी भगवान परशुराम जी का चित्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. आर. के. मिश्रा, पं. राजेश मिश्रा, जिला संयोजक पं. प्रदीप शर्मा प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

साझा करें: