स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद महिला मोर्चा का
हम स्वतंत्रता दिवस मना रहे है लेकिन जब तक देश का प्रत्येक नागरिक खुशहाल, भयमुक्त, अपराधमुक्त वातावरण में जीवन न जी सके तों उस स्वतंत्रता के मायने गौण हो जाते है। आज देश में जो ब्राह्मणों के लिए माहौल है। वह हमारे अस्तित्व के संकट को व्यक्त कर रहा है। हर ब्राह्मण बंधु को एक स्वतंत्रता सेनानी के रूप में अपने अस्तित्व और अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ाई लड़नी होंगी। आप सभी अपने अपने स्तर पर आजाद देश में ब्राह्मणों की इस भययुक्त माहौल से आज़ादी के लिए प्रयत्नशील हो जाए।
मेरा सभी ब्राह्मण बन्धुओं से निवेदन हैं कि परिषद के खुले पत्र की प्रतिलिपि अपने पास रखिए और आपके दरवाजे पर किसी भी दल का नेता वोट मांगने आये तो परिषद का पत्र दिखा के साफ साफ कह दीजिए हमारी मांगों का लिखित समर्थन दीजिये। हम आपको समर्थन देंगे। मेरी बीजेपी, आपकी कांग्रेस उसकी सपा-बसपा करना छोड़िये। अब पार्टीवाद नहीं ब्राह्मणवाद चलेगा। ब्राह्मण उसका जो ब्राह्मणों का।
याद रखिए इस बार का चुनाव मात्र चुनाव नहीं हैं अपितु देश में, प्रदेश में ब्राह्मणों के अस्तित्व के संकट के निवारण का माध्यम हैं। अपनी आवाज़ प्रखर और बुंलद कीजिये। वोट उसी को जो हमारी मांगों को अपने मेनिफेस्टो में सम्मलित करेंगे। अब नेताओं के लोकलुभावन वादों का शिगूफा नहीं चलेगा। ब्राह्मण इस बार चुनाव का केंद्र बिंदु हैं। हवा आपके पक्ष में हैं संगठित होक़र अपने हक के लिये आगे आइये जहाँ मौका मिले वहां संगठन का पत्र वायरल कीजिये चाहे सोशल मीडिया का ऑनलाइन प्लेटफार्म हो या फिर ऑफलाइन सार्वजानिक मंच हो। यह लड़ाई अस्तित्व के बचाव की हैं और यह ख़तरा संपूर्ण ब्राह्मण जाति पर मंडरा रहा है। आइये आप भी अभियान से जुड़े।
इस अभियान में पं अर्चना तिवारी , नम्रता शुक्ला प्रदेश संयोजक मध्य प्रदेश, प्रतिमा पाण्डेय जिलाध्यक्ष गाजियाबाद, प्रभा पाण्डेय जिलाध्यक्ष हरिद्वार, अंजू पाण्डेय जिलाध्यक्ष भाटापारा, , स्मिता त्रिपाठी जिलाध्यक्ष बाँदा , शिवानी शुक्ला जिलाध्यक्ष जौनपुर (सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ), पुष्पलता त्रिपाठी जिलाध्यक्ष कुशीनगर, कनकलता त्रिपाठी जिलाध्यक्ष प्रयागराज, यामिनी शर्मा जिलाध्यक्ष रायपुर,मीनू पाठक जिलाध्यक्ष बदायूं, प्रतिभा दुबे जिलाध्यक्ष ग्वालियर, चंचला शुक्ला, गोरखपुर, अर्चना शुक्ला गोरखपुर,शिवा गोस्वामी जिलाध्यक्ष जालौन आदि अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद परिवार की बहनें सम्मलित हुई।
#अभी_नहीं_जागे_तो_फिर_कभी_नहीं_जागे
#जागो_ब्राह्मण_जागो