होली मिलन समारोह सिंगरौली
22 Mar 2022
पण्डित हेमराज त्रिपाठी
#रंग_में_रंगीन_अखिल_भारतीय_ब्राह्मण_एकता_परिषद जिला #सिंगरौली।
रंग पंचमी के इस पावन पुनीत शुभ अवसर पर विश्व में चर्चित संगठन की जिला इकाई सिंगरौली के द्वारा जिले में भव्य होली मिलन समारोह का कार्य संपन्न हुआ जिसमें जिले के तमाम बंधुओं ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर स्नेह आशीर्वाद दिया। इस कार्यक्रम के दौरान संगठन के वरिष्ठ जनों ने अपने स्वजनों को कई विषयों पर मार्गदर्शन दिया। विकट से विकट परिस्थितियों में परिषद परिवार के सदस्यों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को आश्वस्त किया। परिषद परिवार की ओर से आने वाले नव वर्ष की ढेर सारी शुभकामनाएं
।। जय श्री परशुराम।।