ABBEP सिंगरौली नवमी मिलन समारोह
18 Oct 2021
पण्डित सन्तोष शुक्ला
#अखिल_भारतीय_ब्राह्मण_एकता_परिषद_जिला_सिंगरौली के द्वारा #दशहरा_मिलन_कार्यक्रम #हुआ_संपन्न
अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद जिला सिंगरौली के द्वारा पचौर स्थित शिव मंदिर में नवरात्रि के पावन पुनीत शुभ अवसर पर दशहरा मिलन का कार्यक्रम दिनांक 17 तिथि द्वादशी दिन रविवार को भव्य रुप से मनाया गया। यह कार्यक्रम ब्राह्मण बाहुल्य गांव पचौर स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के कई क्षेत्रों से आए हुए ब्राह्मण बंधुओं का पचौर निवाशी शुक्ला परिवार ने फूल, माला , एवं तिलक लगाकर भव्य रुप से स्वागत किया। एवं समस्त विप्र बंधु एक साथ मिलकर पचौर में स्थित (स्वयंभू) भगवान भोलेनाथ जी एवं जगत जननी माँ जगदंबा जी एवं भगवान शिव के परम शिष्य भगवान परशुराम जी का पूजन अर्चन एवं आरती कर कार्यक्रम का शुभआरंभ किया गया। अतिथि परिचय एवं स्वागत के उपरांत कई सारे वक्ताओं ने प्रेरणादायक, शास्त्र से संबंधित, घर परिवार सशक्त और मजबूत बनाने के लिए एवं अपने राष्ट्र संस्कृति की प्रगति एवं सुरक्षा के लिए ओजस्वी एवं मधुर वचनों से युवाओं को एवं कार्यक्रम में उपस्थित सभी बंधुओं अभिसिंचित किया। व मंचीय कार्यक्रम को समापन करने के पश्चात समस्त टीम ने एक साथ महाप्रसाद ग्रहण किया। बहुत ही कम समय में इस पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के जिलाध्यक्ष पंडित एड. प्रवीण शुक्ला जी संयोजक पण्डित राम बहोर द्विवेदी जी एवं उनकी समस्त टीम
#युवा_प्रकोष्ठ-पण्डित आनन्द पांडेय
#शिक्षा_प्रकोष्ठ-पण्डित दिनेश द्विवेदी
#महिला_प्रकोष्ठ-ज्योति उपाध्याय
#व्यापार_प्रकोष्ठ-पण्डित सतेन्द्र पाण्डेय
के अथक प्रयास एवं कठिन संघर्ष के बाद हुआ।
पण्डित सन्तोष शुक्ला, मंच संचालक संजय तिवारी,शशि देव तिवारी,विराग पाण्डेय, दिवाकर शुक्ला, विनय पांडेय, नितिन द्विवेदी,हेमराज त्रिपाठी, भूपेन्द्र तिवारी, नीरज पाण्डेय,मनीष चौबे, चंद्रिका पाण्डेय, विद्यासागर दुबे, रीना पाण्डेय, शिल्पी पाठक, सुधा उपाध्याय, सुषमा तिवारी,सकुंतला मिश्रा, अर्चना पाण्डेय, आशा तिवारी,